दो पल के जीवन में

दो पल के जीवन में,
एक उम्र चुरानी हैं।
छोड़ो कुछ शिकायतें,
ये तो बात पुरानी हैं।
मिटालो शिकवें गीले,
मिली इक ज़िंदगानी हैं।
खोजने से भी न मिले,
अपनी यादगार कहानी हैं।
रोना नहीं हैं यादों में,
दिल से बनी रूहानी हैं।
साथ चलो एक कदम,
आगे पूरी ज़िंदगानी हैं।
महसूस कर देखा तुझकों,
तू चाँदनी सी दीवानी हैं।
दो पल के जीवन में,
एक उम्र चुरानी हैं।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हर लम्हा तुझे पुकारूँ

इस जीवन की

गैरों की महफ़िल में