मेरे देश की वीरगाथा का

मेरे देश की वीरगाथा का

मेरे देश की वीरगाथा का,
विश्व में विस्तार है।
विविध धर्मों की रीति का,
भारत में विस्तार है।
गिरजा मन्दिर मस्जिद का,
एक ईश्वर महान है।
जो जीवन जीना सीखाता,
महापुरुष अवतार है।
गौण चरित्र साहसी नारी का,
सर्वोच्च सम्मान है।
मेरे देश की वीरगाथा का,
विश्व में विस्तार है।

लक्ष्मी,दुर्गा इतिहास की,
जीवित ललकार है।
राणा शिव की शौर्यगाथा,
शेर सी दहाड़ है।
मेरे देश की वीरगाथा का,
विश्व में विस्तार है।।
      कवि
लिकेश ठाकुर







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हर लम्हा तुझे पुकारूँ

इस जीवन की

गैरों की महफ़िल में